You will be redirected to an external website

कोच गंभीर के सपोर्ट में उतरे शुभमन गिल, कहा - 'एक-दूसरे के लिए लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे'

Shubman Gill

कोच गंभीर के सपोर्ट में उतरे शुभमन गिल, कहा - 'एक-दूसरे के लिए लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे'

साउथ अफ्रीका के हाथो घर में 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर पर जमकर सवाल खड़े हो रहे है। भारतीय टीम में उनकी रणनीतियों को लेकर हर कोई हैरान है। अब वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल गंभीर के सपोर्ट में उतरे है। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, "शांत समुद्र आपको दिशा दिखाना नहीं सिखाता, तूफ़ान ही स्थिर हाथ बनाता है। हम एक-दूसरे पर विश्वास करते रहेंगे, एक-दूसरे के लिए लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे - और मज़बूत होते हुए।"

बता दे, गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गर्दन में ऐंठन के चलते गिल रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्हें डॉक्टरों ने कुछ समय के लिए मैदान से दूर रहने की सलाह दी। उनकी जगह ऋषभ पंत ने टीम की कमान संभाली लेकिन वो एक भी मुकाबला नहीं जीता सके। 

गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। यह भारत में रन के हिसाब से सबसे बड़ी हार भी है। 

भारत की सबसे बड़ी हार (रन के हिसाब से)

  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका-गुवाहाटी (आज)- 408 रन
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया-नागपुर (2004)- 342 रन
  • भारत बनाम पाकिस्तान- कराची (2006)- 341 रन
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- मेलबर्न (2007 )- 337 रन

AUTHOR :Rahul Jangid

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान! इस तारीख से हो सकता है टूर्नामेंट Read Previous

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-स...