You will be redirected to an external website

साउथ अफ्रीका पहली बार Women's ODI World Cup के फाइनल में, इंग्लैंड को 125 रनों से दी मात

ICC Women ODI World Cup 2025

साउथ अफ्रीका पहली बार Women's ODI World Cup के फाइनल में, इंग्लैंड को 125 रनों से दी मात

महिला वर्ल्ड कप 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG W vs SA W) के बीच खेला गया। मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड को 125 रनों से दी मातकर पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची। मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

साउथ अफ्रीका टीम ने कप्तान लौरा वोलवार्ट के शानदार 169 रन की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 319 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 42.3 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। कप्तान नैट सिवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। एलिस कैप्सी 50 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए मारीजान कैप ने 5 विकेट लिए और कप्तान वोलवार्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

फाइनल में भारत या ऑस्ट्रेलिया 

महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में खेला जायेगा। दोनों टीमें मुकाबले के लिए तैयार है। लेकिन भारतीय टीम को शानदार फॉर्म में चल रही प्रतीका रावल के रूप में बड़ा झटका लगा है। वह टखने में चोट की वजह से आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप 2025 से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह टीम में शेफाली वर्मा को शामिल किया गया है। अब देखना होगा कि शेफाली भारत की उम्मीदों पर खरी उतर पाती है या नहीं। 

AUTHOR :Rahul Jangid

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान! इस तारीख से हो सकता है टूर्नामेंट Read Previous

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-स...

ODI Women World Cup Read Next

IND W vs AUS W LIVE Score: भारत को मिली प...