सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद भी भारत WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर नहीं...
भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों टेस्ट सीरीज बिना कोई मैच हारे अपने नाम की। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 का हिस्सा थी। अब तक भारतीय टीम ने WTC में किसी भी टीम के मुकाबले सबसे ज्यादा मैच खेले है। इसके बावजूद भी भारत WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर नहीं है।
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद तीसरे स्थान पर है। पहले ऑस्ट्रेलिया और दूसरे पर श्रीलंका टीम है। भारत ने इस WTC चक्र में अब तक 7 मैच खेले, जिसमे 4 जीते और 2 हारे जबकि एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। ऐसे में भारतीय टीम को 52 अंक मिले और जीत का प्रतिशत 61.9 रहा। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की। 36 अंकों के साथ जीत का 100 प्रतिशत है।
इंग्लैंड ने बिगाड़ा भारत का गणित
इंग्लैंड दौरे पर भारत को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि दो मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज को बराबर पर खत्म किया। इंग्लैंड पांच मैच खेलने के बाद 43.33 प्रतिशत पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है। अगले महीने उसे ऑस्ट्रेलिाय दौरे पर एशेज सीरीज खेलना है।
जानकारी में बता दे, न्यूजीलैंड ने इस WTC सीजन में अभी तक कोई मुकाबला नहीं खेला है। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मुकाबला जारी है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल:
रैंक | टीमें | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | प्रतिशत पॉइंट |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 3 | 3 | 0 | 0 | 36 | 100 |
2 | श्रीलंका | 2 | 1 | 0 | 1 | 16 | 66.67 |
3 | भारत | 7 | 4 | 2 | 1 | 52 | 61.9 |
4 | इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 1 | 26 | 43.33 |
5 | बांग्लादेश | 2 | 0 | 1 | 1 | 4 | 16.67 |