ओलंपिक में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले लिएंडर पेस के पिता का निधन
Sports Desk - गुरुवार को कोलकाता में भारत के महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दे, वेस 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे।
वेसे पेस का जन्म 30 अप्रैल 1945 को गोवा में हुआ था। पेस ने 1966 में हैम्बर्ग इंटरनेशनल कप में भारतीय हॉकी टीम के लिए डेब्यू किया, उस समय वह कोलकाता के प्रेसिडेंसी कॉलेज में मेडिकल छात्र थे। उन्होंने मिडफील्डर के रूप भारत के लिए अहम भूमिका निभाई। वेसे 1971 बार्सिलोना हॉकी वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज और 1972 ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
उन्होंने भारतीय खेलों में अहम् भूमिका निभाई। साल 1996 से 2002 तक भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा वे एक प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर भी थे। उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और भारतीय डेविस कप टीम जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ मेडिकल कंसल्टेंट के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
उनके नक्शों कदमों पर बेटे ने भारतीय खेल में भी अहम योगदान दिया। लिएंडर ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में टेनिस सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वेस और लिएंडर पेस भारत की एकमात्र ऐसी पिता-पुत्र की जोड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीता है।