बेंगलुरु भगदड़ पर विराट कोहली ने 3 महीने बाद दी प्रतिक्रिया, कहा - उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं
18 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में खिताब जीता था। ऐसे में फ्रैंचाइजी और RCB फैंस काफी खुश थे। इस जीत के जश्न को मनाने के लिए विक्ट्री परेड का आयोजन 4 जून को रखा गया। लेकिन बेंगलुरु के चिन्नवामी स्टेडियम के बाहर फैंस उम्मीद से ज्यादा पहुंचने से भगदड़ मच गई और इस घटना में 11 परिवारों ने अपनों खो दिया। जबकि 56 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
इस हादसे की हर तरफ आलोचना हुई और जांच में कई लोगों जिम्मेदार ठहराया गया। इसके बाद फ्रैंचाइजी ने हाल ही में 11 लोगों के परिवारों को ₹25-25 लाख की मदद देने की घोषणा की थी। लेकिन तीन महीने विराट कोहली ने इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विराट कोहली के बयान को आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘4 जून को जो दिल तोड़ देने वाला हादसा हुआ उसके लिए कोई तैयार नहीं था। हमारी फ्रैंचाइजी का जो सबसे खुशी वाला पल था, वो दुखद घटना में बदल गया। मैं उन सभी परिवारों के बारे में सोच रहा हूं और उनके लिए पार्थना कर रहा हूं, जिन्होंने अपने करीबी को खोया या चोटिल हुए। आपकी हानि अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम साथ मिलकर अब देखभाल, सम्मान और जिम्मेदारी से आगे बढ़ेंगे।’
घटना के बाद से अब तक बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है। महिला वनडे विश्व कप 2025 के कुछ मुकाबले यहां खेले जाने थे, ICC ने इस घटना का ध्यान करते हुए उन्हें मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।