नई पारी की शुरुआत करने जा रहे है अर्जुन तेंदुलकर, जानिए कौन है सानिया चंडोक
क्रिकेट महान खिलाड़ी और पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने नई पारी की शुरुआत कर दी है। अर्जुन की सगाई सानिया चंडोक संग सगाई हो गई है। दोनों की सगाई काफी गुप्त हुई। लेकिन खबर सामने आने के बाद न्यू कपल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई सानिया चंडोक करे बारे में जानने की उत्सुक है, तो चलिए जानते है -
सानिया जो एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह जाने माने रवि घई की पोती है। वे इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं। सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया। जिसके बाद वह वापस मुंबई आ गई और एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर, मिस्टर पॉज (MR. PAWS) की शुरुआत की। वह अपने दमपर अपनी पहचान बनाने में लगाई हुई।
आपको जानकारी में बता दे, रवि घई इकबाल कृष्ण 'आई.के.' घई के बेटे हैं, जिन्होंने मशहूर क्वालिटी आइसक्रीम ब्रांड और मुंबई के मरीन ड्राइव पर इंटरकॉन्टिनेंटल होटल की शुरुआत की थी।
सगाई में हुए निजी लोग शामिल
अर्जुन और सानिया की सगाई मुंबई में एक निजी समारोह में हुई। सगाई में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल है। अभी सगाई की तस्वीरें सामने नहीं आई है।
अर्जुन का क्रिकेट करियर
अर्जुन को इस बार भी मुंबई इंडियंस टीम ने आईपीएल 2025 के लिए 30 लाख रुपये की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन उन्होंने एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने साल 2021 में मुंबई की टीम की ओर से टी20 डेब्यू किया। वहीं फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए डेब्यू गोवा की ओर साल 2022 में किया।
17 फर्स्ट क्लास मैच, 37 विकेट, 532 रन
18 लिस्ट ए मैच, 25 विकेट, 102 रन
24 टी20, 27 विकेट, 119 रन