You will be redirected to an external website

World Athletics Championships 2025 Final: केशोर्न ने जीता गोल्ड, नीरज रहे आठवें स्थान पर

World Athletics Championships 2025 Final

World Athletics Championships 2025 Final: केशोर्न ने जीता गोल्ड, नीरज रहे आठवें स्थान पर

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के मेंस जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत को निराशा हाथ लगी। गत चैंपियन नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी। लेकिन, दोनों में से कोई भी इस बार गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया। त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 88.16 मीटर भाला फेंक गोल्ड पर अपना कब्ज़ा जमाया। 

बता दें कि केशोर्न वालकॉट ने पहले प्रयास में 81.22 मीटर की दूरी से थ्रो किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 87.83, तीसरे प्रयास में 81.65, चौथे प्रयास में 88.16, पांचवें प्रयास में 85.84 और आखिरी प्रयास में 83 मीटर की दूरी से भाला फेंका।

जर्मनी के एंडरसन पीटर्स (87.38 मीटर) की झोली में सिल्वर मेडल, जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (86.67 मीटर) को कांस्य पदक मिला।

वहीं, भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। वह फाइनल मुकाबले में आठवें पायदान पर रहे। नीरज चोपड़ा का फाइनल में सबसे हाईएस्ट प्रयास 84.03 मीटर का रहा। वह अपने आखिरी प्रयास में फाऊल कर बैठे, जिससे भारत को बड़ा झटका लगा। 

हालांकि, नीरज के अलावा भारत के सचिन यादव ने जरूर प्रभावित किया। सचिन यादव ने ओलंपिक मेडल विनर्स नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। सचिन ने अपना पहला थ्रो ही 86.27 मीटर का फेंका था। एक बार के लिए तो भारत को लग रहा था कि सचिन जरूर गोल्ड जीतेंगे लेकिन छठे प्रयास में सचिन ने 80.95 मीटर का ही थ्रो फेंका।

फाइनल में सभी खिलाड़ियों के बेस्ट थ्रो

1. केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)- 88.16 मीटर
2. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 87.38 मीटर
3. कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए)- 86.67 मीटर
4. सचिन यादव (भारत)- 86.27 मीटर
5. जूलियन वेबर (जर्मनी)- 86.11 मीटर
6. 5. जूलियस येगो (केन्या)- 85.54 मीटर
7. रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका)- 84.38 मीटर
8. नीरज चोपड़ा (भारत)- 84.03 मीटर
9. डेविड वेगनर (पोलैंड)- 83.03 मीटर
10. अरशद नदीम (पाकिस्तान)-82.75 मीटर
11. जैकब वाडलेच (चेक गणराज्य)- 78.71 मीटर
10. कैमरन मैकएंटायर (ऑस्ट्रेलिया)- 75.65 मीटर

AUTHOR :Rahul Jangid

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान! इस तारीख से हो सकता है टूर्नामेंट Read Previous

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-स...

mohammad haris Read Next

जब पाकिस्तान के इस खिलाड़...