आदित्य पंचोली 37 साल बाद अनिल कपूर पर भड़के, कहा- इंडस्ट्री में नेपोटिज्म से ज्यादा राजनीति...
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में राजनीति का एक से बढ़कर एक कलाकार शिकार हुए हैं। कई अभिनेताओं ने राजनीति का सहारा लेकर अपना करियर बनाया। अब हाल ही में अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहने वाले आदित्य पंचोली ने सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म X पर एशिया खुलासा कर दिया, जिससे इंडस्ट्री में सब जानकार हैरान रह गए।
आदित्य पंचोली ने अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'तेजाब' से एक किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए अनिल कपूर पहली पसंद नहीं थे। तेजाब की कास्टिंग के बारे में आदित्य ने दावा किया है कि इंडस्ट्री में राजनीति के चलते उन्हें इस रोल से हटा दिया गया था।
आदित्य पंचोली ने एक्स पर लिखा, 'तेजाब जो 1988 में आई थी, उसके लिए मैं, माधुरी दीक्षित के अपोजिट पहली पसंद था। डायरेक्टर एन चंद्रा जो अभी भी काफी एक्टिव हैं, इसकी पुष्टि कर सकते हैं। दुर्भाग्य से एक एक्टर ने अपने बड़े भाई (जो इंडस्ट्री में एक्टिव हैं) के जरिए डायरेक्टर को मुझे रिप्लेस करने के लिए इन्फ्लुएंस किया। बाकी जैसे वो कहते ही हैं, सब इतिहास है।'
पंचोली ने आगे कहा कि इंडस्ट्री का असली मुद्दा सिर्फ नेपोटिज्म नहीं है। उन्होंने कहा, 'हाल ही में मैंने एक अभिनेता को अपनी नई रिलीज के प्रचार के दौरान नेपोटिज्म के बारे में बोलते देखा। मैं यह स्पष्ट रूप से कह दूं कि फिल्म इंडस्ट्री में राजनीति नेपोटिज्म से कहीं ज्यादा गहरी है। पक्षपात हेरफेर और सत्ता के खेल, पारिवारिक संबंधों से कहीं ज्यादा करियर को आकार देते हैं'।
यह भी पढ़े: कपूर फैमिली के एक मेंबर संग रिलेशनशिप में थे करण जौहर? जाह्नवी सुनकर हुई हैरान
उन्होंने इस पोस्ट के जरिये बिना नाम लिए बोनी कपूर और उनके छोटे भाई-एक्टर अनिल कपूर पर सीधा हमला बोला है। आदित्य को फिल्म तेजाब में लीड रोल नहीं मिल पाने का मलाल आज भी है।