You will be redirected to an external website

हिमाचल : मंडी में फटा बादल, चार की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

Himachal Cloudburst

हिमाचल : मंडी में फटा बादल, चार की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

Himachal Cloudburst: हिमाचल प्रदेश के मंडी मंडी जिले में मंगलवार सुबह एक बार फिर बादल फट गए। इस प्राकृतिक आपदा में चार लोगों मौत होने की खबर सामने आ रही है। जबकि सैंकड़ो की संख्या में लोग घायल हुए है। NDRF की टीम राहत व बचाव कार्य कर रही है। 

बता दे, जिले में भारी वर्षा और बादल फटने से तबाही मच गई। भूस्खलन से हुई में तबाही से भारी जिले को भारी नुकसान पहुंचा है। जेल रोड, जोनल अस्पताल मार्ग और सैंण क्षेत्र सबसे ज्यादा बाधित हुआ है। वहीं कीरतपुर मनाली फोरलेन और पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकालने का कार्य कर रही है। 

अब तक 164 लोगों की मौत

हिमाचल पहले से रेड अलर्ट पर है। यहां 20 जून से भारी बारिश, भूस्खलन हो रहा है। इन आपदाओं में अबतक लगभग 165 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 लोग लापता और 270 लोगों के घायल होने की खबर है। 

हिमाचल झेल रहा भारी नुकसान 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1320 मकानों को काफी नुकसान हुआ है। इस आपदा में मवेशियों की भी भारी संख्या में मौत हुई है। वहीं सड़कें हर तरफ टूट गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित है। 

यह भी पढ़े: Operation Mahadev: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा मारा गया...

AUTHOR :Rahul Jangid

Rath Yatra 2025: Why does it rain on this day? Know the real reason Read Previous

Rath Yatra 2025: इस दिन क्यों होती ...

Delhi NCR Read Next

Delhi-NCR में भारी बारिश से सड़क...