You will be redirected to an external website

क्या कभी सोचा है हवाई जहाज का रंग सफेद क्यों होता है?

airplane white color

airplane white color

क्या कभी सोचा है हवाई जहाज का रंग सफेद क्यों होता है?




क्या आपने कभी सोचा है कि अधिकतर हवाई जहाजों का रंग सफेद क्यों होता है? दरअसल, प्लेन का रंग सफेद होने के पीछे कई वैज्ञानिक और इकोनॉमिकल वजहें होती हैं। सबसे पहले तो प्लेन का रंग सफेद होने की सबसे बड़ी वजह, प्लेन को गर्मी से बचाना है। प्लेन रनवे से लेकर आसमान तक धूप में ही रहता है। ऐसे में उस पर सूरज की किरने सीधे पड़ती है।



सूरज की किरणों में इंफ्रारेड रेज होती है, जिस से भयंकर गर्मी पैदा होती है। सफेद रंग ऐसे में एयरप्लेन को गर्म होने से बचाए रखता है। सफ़ेद रंग  सूरज की किरणों को 99% तक रिफ्लेक्ट कर देता है।

सफेद रंग होने की वजह से, प्लेन में किसी भी तरह का डेंट या क्रैक होने पर आसानी से देखा जा सकता है। जबकि दूसरे रंग में क्रैक का आसानी से पता नहीं चलता है। साथ ही सफेद रंग होने की वजह से प्लेन का निरीक्षण करने में भी आसानी होती है।

धूप में रहने की वजह से सफेद रंग की तुलना में कोई भी दूसरा रंग धीरे धीरे फीका पड़ जाता है। अन्य रंगों की तुलना में सफेद रंग की रीसेल वैल्यू ज्यादा होती है। सफेद रंग की तुलना में दूसरा कोई भी रंग धूप में जल्दी खराब हो जाता है।



दूसरे सभी रंगों की तुलना में सफेद रंग की विजिबिलिटी ज्यादा बेहतर होती है। इसीलिए सफेद रंग के प्लेन को आसमान में आसानी से देखा जा सकता है। हवाई जहाज दिन रात और अलग-अलग मौसम में आसमान में उड़ते रहते हैं। ऐसे में उनका कलर अलग अलग होने पर विजिबिलिटी कम होने का डर रहता है। इसीलिए सुरक्षा की वजह से अधिकतर पर प्लानों को सफ़ेद रंग में रंगा जाता हैं।

AUTHOR :KRISHNA SINGH

यह-है-दुनियां-का-सबसे-उम्रदराज-जीव-आखिर-कहां-है-जिंदा-
Read Previous

यह है दुनियां का सबसे उम्...

stress free trend Read Next

यहां लड़के हर 5 मिनट में क...