You will be redirected to an external website

IND vs PAK: अभिषेक ने अफरीदी की पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का, तो हो गए गुस्सा, तोड़ दिया हिटमैन का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma

IND vs PAK: अभिषेक ने अफरीदी की पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का, तो हो गए गुस्सा, तोड़ दिया हिटमैन का रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया सुपर 4 मुकाबला बेहद ही रोमांचक हुआ। भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अभिषेक ने जहां पाकिस्तान के सबसे प्रीमियर गेंदबाज शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर छक्का जड़कर मैच का रोमांचक दोगुना कर दिया, वहीं पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी। 

अभिषेक ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा टी20i में भारत की तरफ से पारी की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। उन्होंने अब इस मामले में हिटमैन रोहित शर्मा, संजू सेमसन और यशस्वी जायसवाल को भी पीछे छोड़ दिया है। ये सभी बल्लेबाज टी20आई में पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का कमाल सिर्फ एक-एक बार किया है। अभिषेक ने ये कमाल एशिया कप 2025 के दौरान दो बार कर दिया है।

T20I की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज 

  • रोहित शर्मा बनाम आदिल राशिद (2021)
  • यशस्वी जायसवाल बनाम सिकंदर रजा (2024)
  • संजू सैमसन बनाम जोफ्रा आर्चर (2025)
  • अभिषेक शर्मा बनाम हैदर अली (2025)
  • अभिषेक शर्मा बनाम शाहीन अफरीदी (2025)

यह भी पढ़े : IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को पहले बुरी तरह से पीटा और फिर धीरे-धीरे हराया

शाहीन अफरीदी हुए गुस्सा 

अभिषेक ने शाहीन अफरीदी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा तो वह काफी गुस्सा हो गए और शर्मा को कुछ कहने लगे। उन्होंने भी पटलकर जवाब दिया, इसके अलावा अभिषेक ने बल्ले से भी पाकिस्तान को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अभिषेक ने अपनी पारी में 5 छक्के और 6 चौको की मदद से 39 गेंद पर ताबड़तोड़ 74 रन बनाये।

AUTHOR :Rahul Jangid

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान! इस तारीख से हो सकता है टूर्नामेंट Read Previous

Asia Cup 2025: इस महीने में आमने-स...

Abhishek Sharma Read Next

IND vs PAK: बेवजह गाली-गलौज कर र...