पेट में कब्ज होने पर क्या करें, घर में मौजूद चीजें करेंगी तुरंत फायदा
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में भूख लगने पर खराब खाने का सेवन कर लेते है। जिससे फिर कब्ज होने पर पेट ठीक से साफ नहीं होता। साथ ही गैस, सिरदर्द और भूख न लगने जैसी परेशानियां होने लगती है। परेशानी बढ़ने पर लोग तुरंत डॉक्टर के पास जाते है। लेकिन कई बार दवाइयों के बजाय घरेलू उपायों से इसे ठीक किया जा सकता है -
1. गुनगुना पानी पिये
सुबह उठकर खाली पेट एक या दो गिलास गुनगुना पानी पिये, जिससे पेट साफ़ होने में परेशानी नहीं होगी। यह आंतों को सक्रिय करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। अगर चाहें तो इसमें नींबू और थोड़ा शहद मिलाकर पी सकते हैं, इससे डाइजेशन और भी बेहतर हो जाता है।
2. फाइबर युक्त भोजन करें
कब्ज से राहत पाने के लिए फाइबर वाला खाना बहुत जरूरी है। फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दलिया जैसी चीजें फाइबर से भरपूर होती हैं। फाइबर आंतों में बल्क बनाता है जिससे मल आसानी से निकल जाता है। खासतौर पर पपीता, सेब, अमरूद और हरी पत्तेदार सब्जियां कब्ज में बहुत फायदेमंद होती हैं।
3. रात में भिगोकर रखें किशमिश या त्रिफला
किशमिश में नैचुरल लेक्सेटिव तत्व होते हैं जो पेट साफ करने में मदद करते हैं। रात में 6–7 किशमिश पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। इसके अलावा, त्रिफला पाउडर भी कब्ज के लिए रामबाण है। एक चम्मच त्रिफला रात में गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट साफ रहता है।
यह भी पढ़े : जानें ग्रीन टी पीने के स्किन और बालों को होने वाले फायदे...
4. इसबगोल का सेवन करें
इसबगोल यानी साइलियम हस्क कब्ज के लिए सबसे कारगर घरेलू उपाय है। यह आंतों में नमी बनाए रखता है और मल को नरम करता है। रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध या पानी में एक चम्मच इसबगोल मिलाकर पीने से सुबह पेट बिल्कुल साफ रहता है। लेकिन इसका लगातार सेवन करने से आंते कमजोर हो सकती है।
5. नियमित व्यायाम और योग करें
सिर्फ खाने से नहीं, शरीर को एक्टिव रखना भी जरूरी है। रोजाना 20–30 मिनट टहलना या हल्का योग करना पाचन को दुरुस्त रखता है। पवनमुक्तासन, भुजंगासन और मलासन जैसे योगासन कब्ज में बहुत असरदार होते हैं।
यह भी पढ़े : सुबह खाली पेट चाय पीने से पहले करें ये काम, बॉडी को नहीं होगा नुकसान
6. पर्याप्त नींद ले
अक्सर नींद की कमी और तनाव से भी पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। इसलिए कम से कम 8 घंटे की नींद लें और तनाव से दूर रहे। साथ ही दिनभर में 8-10 गिलास पानी का सेवन जरूर करें।